Distance Education - जरुरी है !!!



                    Distance Education - जरुरी है !!!
                                           
                                           

हर साल भारत में लगभग ५० लाख से अधिक छात्र विभिन्न परीक्षाओ में बैठते है | लेकिन इनमे से सिर्फ २०% छात्रों का ही चयन होता है | कुछ साल पहले तक १२ वी के बाद छात्र आई .आई टी तथा दूसरी परीक्षाओ की तैयारी के लिए नियमित पढाई से ड्राप लेकर परीक्षा की तैयारी करते थे परन्तु चयन होने की सूरत में इन् छात्रों का बहुत ही मूल्यवान समय बर्बाद होता था| यही हाल उन् छात्रों का था जो बैंकिंग , सिविल सर्विसेज , एम.बी. की तैयारी के लिए साल दर साल का ड्राप लेते थे |

लेकिन दूरस्थ शिक्षा यानि डिस्टेंस एजुकेशन उन् सभी छात्रों के लिए वरदान बन कर आई जो प्रतियोगी परीक्षाओ के तैयारी के साथ साथ अपना मूल्यवान समय भी बचाना चाहते है | डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से छात्र बिना कॉलेज जाए नियमित स्तर का मन चाहा कोर्स आपने घर से ही कर सकते है | डिस्टेंस एजुकेशन छात्रों को  विभिन्न तरह की सुविधा जैसे की किताबे , परीक्षा सामग्री छात्रों को पत्राचार के माध्यम से भेजती है | डिस्टेंस एजुकेशन सर्टिफिकेट , डिप्लोमा , ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के  विभिन्न कोर्सेज उपलब्ध कराती हैछात्रों के बीच  एम.बी. , एम .सी .  , एम.   , एम .कॉम , बी .बी. , बी.सी . , बी. , बी.कॉम सरीके कोर्सेज खाफी लोकप्रिय है | डिस्टेंस एजुकेशन के प्रति छात्रों का झुकाब इस लिए भी है क्यों की डिस्टेंस एजुकेशन नियमित कोर्स करने के मुकाबले काफी आसान एवं सस्ती होती है |

सरकारी परीक्षाओ , विदेशी शिक्षा के लिए भी डिस्टेंस एजुकेशन को पूरी मान्यता है | आज कल भारत में कई सरकारी एवं प्राइवेट शिक्षा संस्थान डिस्टेंस एजुकेशन के कोर्सेज चला रही है परन्तु गत दिनों में ये भी देखा गया है की इनमे से कई संस्थान बिना किसी जरुरी मान्यता के बिना ही कोर्सेज चला रहे है जिससे की हज़ारो  छात्रों  का भबिष्य अन्धकार में जा सकता है |

किसी भी डिस्टेंस एजुकेशन कोर्स में दाखिला लेने से पूर्व कुछ बातो की विशेष जानकारी लेनी बहुत अवश्यक है , जैसे की -
. संस्थान को यू .जी .सी से मान्यता प्राप्त हो
. संस्थान के द्वारा चलाये जा रहे कोर्सो को डी. सी की सुकृति हो
. संस्थान के द्वारा चलाये जा रहे कोर्सो की रोजगार के लिए मान्यता हो
. कोर्स पूरा कर लेने के बाद अच्छी नौकरी मिल सके

जागरण जोश छात्रों की सुविधा के लिए, छात्रों को भारत के उन बेहतरीन डिस्टेंस एजुकेशन संस्थानो तथा कोर्सेज की जानकारी उपलब्ध करता है जिससे छात्रों को बिना किसी परेशानी के अच्छी शिक्षा मिल सके एवं वे जीवन में तरक्की पा सके |


छात्र http://www.jagranjosh.com/distance-education-DE2 में जा कर डिस्टेंस एजुकेशन से जुडी हर जानकारी प्राप्त कर सकते है या फिर यहाँ क्लिक करे 

                             छात्र हित में जागरण जोश द्वारा |

                                http://www.jagranjosh.com

No comments:

Post a Comment